Showing posts with label 2014. Show all posts
Showing posts with label 2014. Show all posts

Thursday, 26 December 2013

1947 और 2014 का एक जैसा कलेंडर



वर्ष 2014 कई मायनों में खास होगा। दिल्ली में देश की नई सरकार शपथ लेगी तो बड़ी खासियत यह कि आजादी का साल खुद को 2014 में दोहराएगा। दरअसल, 1947 और 2014 का कैलेडर एक समान है। तारीख के साथ दिन, वार और जयंतियां सब एक ही तारीख में एक समान पड़ रहे हैं। यानी 67 साल पहले और नए साल के कैलेंडर में जरा भी फर्क नहीं है। 1947 में देश आजाद हुआ और देश में नई सरकार बनी। २०14 में देशभर में लोकसभा चुनाव होने जा रहे हैं, जिसकी तैयारियां चल पड़ी हैं। नई सरकार इसी साल शपथ लेगी। इस लिहाज से एक बड़ी समानता यह भी है।
हालांकि त्यौहार अलग तारीखों पर पड़ रहे हैं, क्योंकि इनका निर्धारण हिंदू पंचांग और ग्रहों की गति के आधार पर होता है। साल 1947 की तरह 2014 में भी नया साल बुधवार को पड़ रहा है और 15 अगस्त शुक्रवार को पड़ रहा है। लेकिन दोनों सालों में पड़ने वाले त्योहारों की तारीख और दिन अलग-अलग है। साल 1947 में होली 6 मार्च, रक्षाबंधन 31 अगस्त, दशहरा 24 अक्टूबर को और दीपावली 12 नवंबर को थी। जबकि नए साल में होली 17मार्च, रक्षाबंधन 10 अगस्त, दशहरा 4 अक्टूबर और दीपावली 24 अक्टूबर को पड़ रही है।
समाज विज्ञानी राजनीतिक परिदृश्य में भी दोनों सालों में समानता देखने की कोशिश कर रहे हैं। वे लोकपाल विधेयक को संसद में पारित होने को देश को फिरंगियों की गिरफत से मुक्त कराने की तरह भ्रष्टाचार से मुक्त कराने की दिशा में पहले कदम की तरह देख रहे हैं।
दोनों वर्षों में ये समानताएं
बुधवार 1 जनवरी:  नया साल
मंगलवार 7 जनवरी:  गुरुगोविंद सिंह जयंती
रविवार 26 जनवरी:  गणतंत्र दिवस
बुधवार 19 फरवरी: शिवाजी जयंती
रविवार 13 अप्रैल:  महावीर जयंती
सोमवार 14 अप्रैल:  अंबेडकर जयंती
शुक्रवार 15 अगस्त:  स्वतंत्रता दिवस
गुरुवार 2 अक्टूबर:  गांधी जयंती
गुरुवार 6 नवंबर:  गुरुनानक जयंती
गुरुवार 25 दिसंबर:  क्रिसमस
बुधवार 31 दिसंबर:  साल का आखिरी दिन